Car Bike Accident : कार ने बाइक सवार पति पत्नी समेत बच्चे को मारी ठोकर, तीनों को आई चोट, कार चालक के खिलाफ जैजैपुर थाना में जुर्म दर्ज

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव के मोड़ के पास कार ने बाइक सवार पति-पत्नी समेत बच्चे को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दी. हादसे से पति-पत्नी और बच्चे को चोट आई है और तीनों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, मनीषा चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने पति और बेटे के साथ बेलादुला गांव से बोड़सरा गांव जा रही थी, तभी बोड़सरा गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे कि कार क्रमांक CG 11BG 0138 का चालक अपनी कार को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ले जाकर बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और मौके से फरार हो गया. हादसे से मनीषा चंद्रा, उसके पति भीम चंद्रा और बेटा लक्की चंद्रा को चोट आई है और तीनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

इधर, पुलिस ने मनीषा चंद्रा की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!