Sakti Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को चंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने सारथी पारा से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



चंद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सारथी पारा में दिलीप सारथी, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी दिलीप सारथी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : निराशाजनक रहा केंद्रीय बजट, गरीबों को नहीं, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाएगा बजट : सुनील साधवानी

पुलिस ने आरोपी दिलीप सारथी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!