Congress 7th List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सातवीं लिस्ट जारी, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में किए उम्मीदवारों के ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। इस बीच सभी पार्टी अपने उम्मीदवारों का एलान कर रही हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है।



सातवीं सूची में छत्तीसगढ़ की सुरुजा सीट से शशि सिंह हैं तो रायगढ़ से मेनका देवी सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा, बिलासपुर से देवेन्द्र सिंह यादव तो कंकेर से बिरेश ठाकुर को चुनाव का टिकट दिया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के अलावा तमिलनाडु की माईलदूतहुरानी लोकसभा सीट से एडवोकेट आर. सुधा को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीते दिन होली के त्योहार पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

16 अप्रैल से शुरू होगा 543 सीट के लिए मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 इस बार 19 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

इसे भी पढ़े -  Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर के आगे पस्त बाहुबली! वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास

error: Content is protected !!