Janjgir Big News : घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला, पड़ोस के 5-6 लोगों पर आरोप, दोनों घायल पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के कुलीपोटा गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. डंडे के हमले से पति और पत्नी को चोट आई है. दोनों के सिर में गम्भीर चोट आई है और जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

 



दरअसल, कुलीपोटा गांव के किशन यादव से पड़ोसी रंजिश रखते हैं और आज सुबह जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. शाम के वक्त किशन और उसकी पत्नी संजुलता, घर में थे, तभी पड़ोस के 5-6 लोग डंडे लेकर पहुंचे और घर के भीतर घुसकर दोनों पर डंडे से हमला कर दिया. हमले से पति-पत्नी को लहूलुहान हो गए और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!