Dabhara Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 32 नग देशी शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने नहर पार से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी लिलाधर चंद्रा को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 नग देशी शराब को जब्त किया है.



डभरा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नहर पार में लीलाधर चंद्रा, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी लीलाधर चंद्रा के कब्जे से 32 नग देशी शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

पुलिस ने आरोपी लीलाधर चंद्रा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!