Janjgir Arrest : पति-पत्नी पर जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश कर पुलिस, इस वजह से हुई बड़ी घटना…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के कुलीपोटा गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में 2 आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी चिरंजीव यादव, पेंड्री गांव और संदीप यादव कुलीपोटा गांव के रहने वाले हैं. आरोपियों ने रॉड और डंडे से हमला किया था. हमले से पति और पत्नी के सिर में गम्भीर चोट आई है और जिला अस्पताल जांजगीर से हायर सेंटर रेफर किया गया है. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 452, 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

दरअसल, कुलीपोटा गांव के किशन यादव से पड़ोसी रंजिश रखते हैं और एक दिन पहले सुबह जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. फिर शाम के वक्त किशन और उसकी पत्नी संजुलता, घर में थे, तभी पड़ोस के 5-6 लोग डंडे लेकर पहुंचे थे और घर के भीतर घुसकर दोनों पर डंडे से हमला कर दिया था. हमले से पति-पत्नी को लहूलुहान हो गए थे और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!