Hasod Arrest : देशी शराब का परिवहन करने वाले आरोपी को हसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी जब्त किया

सक्ती. हसौद पुलिस ने देशी शराब का परिवहन करने वाले आरोपी को झरप गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 29 नग देशी शराब और शराब के परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



हसौद पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुरेश कुमार बंजारे, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सुरेश कुमार बंजारे के कब्जे से 29 नग देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश की व्यवस्था चरमराई, भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से अन्नदाता बेहाल : डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री ने जारी किया बयान...

Related posts:

error: Content is protected !!