Jaijaipur FIR : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने 2 लोगों के खिलाफ जैजैपुर थाना में FIR दर्ज

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह दुकान में सामान लेने के लिए गया था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर सुनील यादव और परदेशी यादव ने पीड़ित संतोष कुमार लहरे को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडा से मारपीट कर दी. मारपीट से पीड़ित संतोष कुमार लहरे को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

पुलिस ने पीड़ित संतोष कुमार लहरे की रिपोर्ट पर आरोपी सुनील यादव और परदेशी यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कटरा जंगल में शिकार के लिए लगाया फंदा, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, बलौदा वन परिक्षेत्र का मामला

Related posts:

error: Content is protected !!