Janjgir Big News : नहर में बहे 7 साल के बच्चे की लाश 18 घण्टे बाद मिली, कल नहर में नहाने गया था बच्चा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की बड़ी नहर में नहाने गया 7 साल का बच्चा डूब गया था, जिसकी लाश 18 घण्टे बाद नवागढ़ क्षेत्र के अवरीद गांव में मिली है. बच्चे की साइकिल और कपड़े, नहर किनारे मिले थे, जिसकी बाद आशंका जताई गई थी कि नहर में बच्चा बहा होगा. इसके बाद गोताखोर और पुलिस की टीम तलाश कर रही थी. आज फिर गोताखोर की टीम नहर किनारे तलाश करने निकली थी. इस बीच अवरीद गांव में बच्चे की लाश मिली है. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

दरअसल, कल दोपहर में पुरानी सिंचाई कॉलोनी निवासी दीपक बघेल का 7 वर्षीय बेटा रितेश, बड़ी नहर में नहाने गया था. इस दौरान वह नहर में बह गया था. मौके पर बच्चे की साइकिल और कपड़े मिले थे. इसके बाद, आशंका जताई गई थी बच्चा, नहर में बह गया होगा. आज अवरीद ग़ांव में लाश मिला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!