Janjgir News : टीसीएल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय समापन

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 7 मार्च 2024 से 13 मार्च 2024 के मध्य किया गया। शिविर का समापन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का एवं जिला संगठन बी के पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक गण भी उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

शिविर के समापन के अवसर पर डॉक्टर बी के पटेल ने शिवरार्थियों को सफलतापूर्वक शिविर संपन्न करने की बधाई दी एवं शिविर में प्राप्त शिक्षा का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने पर बल दिया, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का ने छात्रों से शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और उनके अनुभवों के बारे में उनसे प्रश्न किया। साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े रहने पर हम राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रदान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है जिसमें युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है उनमें नेतृत्व की भावना उत्पन्न होती है एवं समूह में रहने एवं सामंजस्य स्थापित करने का भाव पैदा होता है। अतः हमें पूरे लगन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ना चाहिए। इसके पश्चात श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को शील्ड प्रदान किए गए एवं समस्त शिवरात्रियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!