Janjgir News : शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर विधि के द्वितीय व तृतीय वर्ष के 32 छात्र-छात्राओं प्रकाश इंडस्ट्री लिमिटेड चाम्पा का भ्रमण किया

जांजगीर-चाम्पा. शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर विधि के द्वितीय व तृतीय वर्ष के 32 छात्र-छात्राओं के द्वारा विधि विभाग के विभागाध्य डॉ. आभा सिन्हा के साथ डॉ. अभय सिन्हा के साथ प्रो बृजेश कांत बर्मन के कुशल संचालन में प्रकाश इंडस्ट्री लिमिटेड चाम्पा का भ्रमण किया, जिसमें उदय सिंह PIL के क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के चाम्पा में स्थित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित किया यह संयंत्र लुर्गी, जर्मनी की तकनीक पर चलने वाले स्पंज आयरन भट्टो का उपयोग करता है जो दुनिया में जो दुनिया भर में कोयला आधारित स्पंज आयरन का उपयोग करता है ।कंपनी में वायर रोड्स HB वायर्स टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल का निर्माण करती है ।

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

विनय कुमार दास लॉ ऑफीसर ने बताया कि यह कंपनी स्थानीय जनता की सामाजिक आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा उद्योग की गतिविधि न सिर्फ आर्थिक बदलाव लाएगी बल्कि सामाजिक स्थिति के साथ शिक्षा का स्तर पर भी सुधार लाएगा स्वास्थ्य व सुरक्षा सुरक्षा इंडस्ट्री के संचालन के दौरान कर्मचारियों के साथ कई तरह की समस्याएं होती है जैसे धूल ,ध्वनि , धुआं उच्च तापमान बॉयलर संचालन के दौरान जलने, कटने, चोट लगने ऊंचाई से गिरने ,मशीनों में हाथ पैर का फसना भी संभव होता है उससे कैसे बचा जा सकता है ।जैसे सेफ्टी बेल्ट ,हेलमेट ,हाथ में लगाने का दस्ताना,मास्क आदि का भी रेगुलर उपयोग करके बचा जा सकता है ।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

इंडस्ट्री में कार्य करते समय घायल या चोट लगने पर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है मृत्यु होने पर या दुर्घटना होने पर सामाजिक सुरक्षा सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन का भी प्रावधान है सभी छात्र छात्राओं ने कंपनी के कार्यकलापों से परिचित होकर कंपनी के सुचारू संचालन ,प्रबंधन ,उत्पादन व सुरक्षा नियमो के बारे में शैक्षणिक भ्रमण कर जाना ।

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!