JanjgirChampa Big Update : तालाब में नहाते वक्त बच्चे के मुंह में मछली घुसने का मामला, बिलासपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मुंह से निकाली मछली, ऐसे बची बच्चे की जान… 5 घण्टे सांसत में थी जान…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव में तालाब में नहाते वक्त 12 साल के बच्चे के मुंह में मछली घुस गई थी. अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था और निजी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने खास तकनीक से बच्चे के मुंह में फंसी मछली को निकाल लिया है. फिलहाल, बच्चा समीर गोंड़, सुरक्षित है. घटना के बाद 5 घण्टे तक बच्चा तड़पता रहा और उसे सांस लेने में तकलीफ होती रही.



इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

दरअसल, करूमहु गांव निवासी कुंवर सिंह गोंड़ का 12 वर्षीय बेटा समीर, जूना तालाब में नहाने गया था. नहाते वक्त अचानक बच्चे के मुंह में मछली घुस गई और मुंह में फंस गई. मुंह के भीतर गले में मछली के फंसने के बाद हड़कम्प मच गया और बच्चे को 108 एम्बुलेंस की मदद से अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां निजी हॉस्पिटल में बच्चे की जान बच गई है और खतरे से बाहर है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Death : तालाब में डूबने से युवक की मौत, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!