Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में नेत्र परीक्षण शिविर कल 13 मार्च को, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी, निःशुल्क जांच और दवाईयां मिलेगी

जांजगीर-चाम्पा. जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 मार्च से 18 मार्च तक विश्व ग्लाकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल बुधवार 13 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 



शिविर में सामान्यतः 40 वर्ष के बाद होने वाली इस बीमारी से बचने के लिए अपनी आँखों की जांच कराने की सलाह विभाग के चिकित्सकों ने आग्रह किया है। ग्लाकोमा अर्थात मोतियाबिन्द आँखों की एक खतरनाक बीमारी है, जिससे खोई दृष्टि वापस नहीं लाई जा सकती, इसलिए इस शिविर में सामान्यतः 40 साल उम्र के लोग शिविर में नेत्र का परीक्षण कराने की अपील विभाग ने की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नहर में बने ब्रिज को प्रशासन ने JCB से तोड़ा, विधायक और मोहल्लेवासियों ने उठाए सवाल, कहा, 'शहर में जगह-जगह नहर में बने ब्रिज, तब कहां थे अफसर', केवल एक जगह कार्रवाई किए जाने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश, अफसरों पर मनमानी करने का आरोप...
error: Content is protected !!