Korba Arrest : गूगल पे के माध्यम से 40 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को जटगा पुलिस सहायता केंद्र ने किया गिरफ्तार

कोरबा. सागौन पेड़ का बीमा करवाकर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर 40 हजार रूपए की ठगी करने वाले आरोपी को जटगा पुलिस सहायता केंद्र ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है

 



पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजय कुमार साहू, सागौन पेड़ का बीमा कराने के लिए 98 हजार रूपए की मांग की. जो 5 साल बाद 68 लाख रुपए सागौन के पेड़ का मिलेगा कहकर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया है. इस पर गूगल पे के माध्यम से 40 हजार रुपए लेकर बाकी 58 हजार रूपए कटघोरा बैंक से निकाल कर देने की बात कही थी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सहायता केंद्र जटगा ने आरोपी संजय कुमार साहू को महज 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

मामले मे पुलिस सहायता केंद्र जटगा ने आरोपी संजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!