Korba News : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालकोनगर में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत दाल भात केंद्र का किया शुभारंभ

कोरबा. बालकोनगर एलुमिना गेट के सामने में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना की शुरुआत श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों मजदूरों को खाना परोसकर की गई. इस योजना के तहत मजदूरों को 5 रुपए में गर्म एवं पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा. जिससे मजदूरों को दोपहर में पूर्ण रूप से भोजन का लाभ मिल पाएगा. भोजन में भात, दाल, सब्जी, अचार शामिल किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि इस योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा की थी और उन्होंने मंजूरी दे दी. साथ ही, उन्होंने कहा कि यह योजना श्रमिकों के लिए वरदान साबित होगी.

error: Content is protected !!