Korba News : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 4 मार्च को करेंगे दाल भात केंद्र का शुभारंभ

कोरबा. उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार 4 मार्च को बालकोनगर में दाल भात केंद्र का दोपहर 1 बजे शुभारंभ करेंगे।
शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान की जाएगी। बालको के एलुमिना गेट के सामने श्रम मंत्री श्री देवांगन के मुख्य अतिथि एवं विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल की अध्यक्षता में 4 मार्च को दोपहर 1 बजे दाल भात केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!