Malkharoda Arrest : जुआ खेलने वाले 2 जुआरी को मालखरौदा पुलिस ने पिहरीद गांव से किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने खड़खड़िया नामक जुआ खेलने वाले 2 जुआरी को गिरफ्तार किया है और दोनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा खड़खडिया नामक जुआ खेला जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी मुकेश खूंटे और बिजेंद्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया और दोनों जुआरिओ के कब्जे से 2 हजार 420 रूपये और 6 नग पाशा को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

पुलिस ने जुआरी मुकेश खूंटे और बिजेंद्र भारद्वाज के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3, 2 के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!