Sakti Big News : सक्ती थाना क्षेत्र की तीन जगहों से 3 बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग जगहों से 3 बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने की है. मामले में पुलिस ने तीनों जगह चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, पहली रिपोर्ट में टेमर गांव के रंजीत कुमार जांगड़े ने बताया कि वह समान खरीदी करने गया था और बेरियर चौक के पास गाड़ी खड़ी करके चला गया. थोड़ी देर बाद वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी और किसी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

दूसरी रिपोर्ट में टेमर गांव के अधिवक्ता गोविंद देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सक्ती न्यायालय गए हुआ था. वहां होटल के बाहर गाड़ी को खड़ी किया था. वापस आने पर गाड़ी वहां पर नहीं थी और किसी अज्ञात चोर ने गाड़ी की चोरी कर ली थी.

तीसरी रिपोर्ट में सक्ती के वार्ड नं 7 निवासी सीता राम खर्रा ने बताया कि वह बच्चों का सामान खरीदने दुकान आया था. घर जाने के लिए बाहर निकलकर देखने पर वहां बाइक नहीं थी और किसी अज्ञात चोर ने बाइक की चोरी कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

मामले में सक्ती पुलिस ने 3 जगह से 3 बाइक चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!