CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में गुरुवार देर शाम गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

 



सिर में आई गंभीर चोट
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम में एक कार्यक्रम से लौटने के बाद अपने कालीघाट स्थित घर के सामने टहलने (वाक) के दौरान अचानक गिर गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा उपचार
मुख्यमंत्री को जब चोट लगी तो इस दौरान उनके साथ तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी भी साथ थे। मुख्यमंत्री का एसएसकेएम अस्पताल के वीवीआइपी वुडबर्न वार्ड में उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

टीएमसी ने लोगों से की प्रार्थना करने की अपील
तृणमूल कांग्रेस ने सभी से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की अपील की है। इधर, मुख्यमंत्री के गंभीर रूप से घायल होने की खबर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा सांसद दिलीप घोष ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

कई बार हो चुकी हैं हादसों का शिकार
मालूम हो कि इससे पहले भी सीएम ममता बनर्जी कई बार हादसों का शिकार हो चुकी हैं। साल 2021 में सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी अभियान के दौरान नंदीग्राम में हादसों का शिकार हो गई थीं। इस दौरान उनके पैर में गंभीर रूप से चोट आई थी, जिसके बाद कई दिनों तक उनका उपचार चला था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

24 जनवरी को हुआ था कार एक्सीडेंट
मालूम हो कि सीएम ममता बनर्जी की बर्दवान से कोलकाता लौटते समय माथे पर चोट लग गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई तो उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से सफर नहीं कर रही थीं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!