Sakti Big News : महिला सचिव और उसकी मां से 4 लोगों ने की मारपीट, सक्ती थाना में FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के देवरमाल गांव की महिला सचिव रामेश्वरी खूंटे से और उसकी मां महेतरीन बाई से चार लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले बुंदराम गोंड़, फुलबासन गोंड़, जानकी गोंड़, सत्येंद्र गोंड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, देवरमाल गांव की महिला रामेश्वरी खूंट ने बताया कि वह देवरी गांव की सचिव है. वह अपनी मां-पिता के साथ जमीन सीमांकन को लेकर अपने खेत के पास खड़ी थी, उसी समय गांव के बुंदराम गोंड़, फूलबासन गोंड़, जानकी गोंड़, सत्येंद्र गोंड़ आकर गाली-गलौज कर मारपीट की है और उसकी मां महेतरीन बाई के साथ भी मारपीट की है. फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने मारपीट करने वाले चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!