Sakti Bike Thief : दुकान गया था बाइक सवार युवक, अज्ञात चोरों ने बाइक किया पार, बाराद्वार थाना में FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सकरेली फाटक के पास दुकान में सामान लेने गए बाइक सवार युवक की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकरेली गांव के भागवत प्रसाद गोंड़ ने बताया कि वह घरेलू काम से बाराद्वार जा रहा था. इस बीच वह सामान लेने सकरेली फटाक के पास रुककर दुकान चले गया. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!