Sakti Giraftar : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को अड़भार चौकी पुलिस किया गिरफ्तार, 31 नग देशी शराब जब्त

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को हरदी गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 नग देशी शराब को जब्त किया है.



अड़भार चौकी पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रमेश कुमार भारद्वाज, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रमेश कुमार भारद्वाज के कब्जे से 31 नग देशी शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार भारद्वाज के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!