Sakti News : होली के दिन लड़ाई छुड़ाने गए व्यक्ति से युवक ने की मारपीट, सक्ती थाना में FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के वार्ड नं 14 में लड़ाई छुड़ाने गए व्यक्ति बिट्टू केंवट से पुरानी बात को लेकर युवक नानू यादव ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले नानू यादव के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बिट्टू केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मोहल्ले में दो युवक लड़ाई कर रहे थे, जिन्हें मना करने पर युवक नानू यादव ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक नानू यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!