Sakti Big News : अधजली व्यक्ति की लाश, मौके पर पहुंचे DSP और TI, जांच में जुटी पुलिस, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के मसनियाकला चौक के पास रोड किनारे खेत में एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली है. घटना की जानकारी मिलने पर DSP अंजली गुप्ता और सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा मौके पर पहुंचे. इसके बाद फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया है. अधजली लाश मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

मिली जानकारी के अनुसार, मसनियाकला चौक के पास रोड किनारे खेत में एक व्यक्ति का चेहरा कपड़ों से बंधी अधजली लाश मिली है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल, अधजली लाश की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों में इसकी सूचना दी गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!