Akaltara Accident : खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, सवार के सिर में आई गंभीर चोट, बिलासपुर रेफर, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के खटोला गांव के पास खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई. घटना में बाइक पवन केंवट के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसे अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घायल युवक कोटगढ़ गांव का रहने वाला है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कोटगढ़ निवासी पवन केंवट, अपनी बहन को अकलतरा छोड़ने आया था और वापस गांव लौट रहा था. इसी दौरान खटोला गांव के पास सामने से वाहन आता देख बाइक को साइड किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर से जा टकराई.

इसे भी पढ़े -  CG News : दिल्ली में मुख्य शिष्टाचार अधिकारी पदस्थ किए गए संयुक्त कलेक्टर जयशंकर उरांव, अन्य 2 अफसरों के भी तबादले, आदेश जारी...

सबसे बड़ी बात यह भी है कि टक्कर के बाद बाइक, ट्रेलर में ही फंस गई. घटना में बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से अकलतरा अस्पताल लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

Related posts:

error: Content is protected !!