JanjgirChampa FIR : चुलमाटी के दौरान 2 पक्षों में हुआ विवाद, दोनों पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में चुलमाटी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों प्रेम सागर, सागर केंवट, छन्नू केंवट, कन्हैया और अनूप पटेल, यशवन्त पटेल, ओमप्रकाश पटेल, ननकी पटेल के खिलाफ़ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली रिपोर्ट अनूप पटेल ने दर्ज कराई कि उसके भतीजे सरयू पटेल की शादी हो रही है. इस दौरान डीजे बजाते नाचते-गाते हुए चुलमाटी जा रहा थे. सामने से आ रहे प्रेम सागर, सागर केंवट, छन्नू केंवट, कन्हैया आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

दूसरी रिपोर्ट छन्नू केंवट ने दर्ज कराई कि उसके भांजा दीपक केंवट की शादी हो रही है. इस दौरान डीजे के साथ चुलमाटी में शीतला मंदिर में पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अनूप पटेल, यशवंत पटेल, ओमप्रकाश पटेल, ननकी पटेल नाचने लगे, जिन्हें मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों पक्षों में 8 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!