Akaltara Arrest : अकलतरा के रेलवे प्लेटफॉर्म के आउटर साइड से तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रेलवे प्लेटफॉर्म के आउटर साइड से तलवार लहराने वाला आरोपी विजय कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी विजय कश्यप के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी पोड़ीभाठा अकलतरा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया, देखिए आदेश...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अकलतरा के रेलवे प्लेटफार्म के आउटर साइड तलवार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है, जिससे आने-जाने वाले लोग भयभीत हो रहे हैं.

मौके पर पहुंचकर अकलतरा पुलिस ने आरोपी विजय कश्यप के पास से तलवार के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : लगभग 1 करोड़ रुपये के बैंक से गबन के छह साल पुराने मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने SBI के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक को झारखंड से किया गिरफ्तार...

Related posts:

error: Content is protected !!