Janjgir Arrest : आईपीएल मैच में सट्टा खेलाने वाले 2 सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 मोबाइल और 20 हजार नगद रकम जब्त,

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सट्टा खेलाने वाले 2 सटोरिए को गिरफ्तार किया है और सटोरियों से 3 मोबाइल 20 हजार रुपये नगद जब्त किया है. आरोपी अभिनव मित्तल की गिरफ्तारी खैरागढ़ से की गई है. आरोपी अभिनव मित्तल, जांजगीर के नेताजी चौक का रहने वाला है, जो अभी खैरागढ़ में रह रहा था.

 



पुलिस के मुताबिक, सट्टा खेलाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद साइबर टीम और पुलिस टीम अलर्ट हुई. इसके बाद साक्ष्य के आधार पर जांजगीर के भीमापार निवासी पंकज राठौर को हिरासत में लिया. पुलिस ने आरोपी पंकज राठौर से मोबाइल और 1 हजार रुपये को जब्त किया है. पूछताछ से यह भी जानकारी पुलिस को मिली कि आरोपी पंकज राठौर को सट्टा का लिंक उसके दोस्त अभिनव मित्तल ने भेजा है. पुलिस ने आगे जांच की तो अभिनव मित्तल, सट्टा खेलाते मिला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

मामले में पुलिस ने आरोपी अभिनव मित्तल को खैरागढ़ से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 2 मोबाइल, 19 हजार रुपये को जब्त किया है. मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 6, 7 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

Related posts:

error: Content is protected !!