Janjgir Big News : किसान हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, 17 लाख 50 हजार रुपये की हुई ठगी, ठगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने किसान से ऑनलाइन ठगी के मामले में FIR दर्ज किया है. बदमाशों ने 17 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है. FIR के बाद पुलिस की तफ्तीश जारी है.

 



पुलिस के मुताबिक, केरा रोड जांजगीर के रहने वाले किसान नीरव प्रताप सिंह ने रिपोर्ट लिखाई कि 22 फरवरी से 15 मार्च 2024 तक उसके खाते से 17 लाख 50 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी की गई है. रिपोर्टकर्ता ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को फेसबुक में लिंक आया और उसमें कुछ सवाल पूछे गए. इसके बाद ग्लोबल एलायंस इन्वेस्टर समूह से जोड़ा गया. इसके बाद समूह की एक्टिविटी होने लगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

फिर शेयर खरीदना शुरू किया और समूह की सहायिका द्वारा खाता में रकम जमा करने की बात कही गई. जब रकम जमा की गई तो आरोपियों ने ठगी की घटना को अंजाम दे दिया. मामले में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!