Akaltara FIR : दिव्यांग युवक से दो भाईयों ने की मारपीट, अकलतरा थाना में दोनों भाइयों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 2 पोड़ीभाठा में दिव्यांग युवक राजेश पासवान से दो भाइयों दुर्गेश रगड़े, राजेश उर्फ दादा रगड़े ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों भाई दुर्गेश रगड़े, राजेश उर्फ दादा रगड़े के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के वार्ड नं 2 पोड़ीभाठा निवासी राजेश पासवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दोना बेचने का काम करता है. वह घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी दुर्गेश रगड़े ने आकर गाली-गलौज की, जिसे मना करने पर उसके पास रखे डंडे से मारपीट की. झगड़े की आवाज सुनकर उसका भाई राजेश उर्फ दादा रगड़े भी आकर गाली-गलौज की और फिर दोनों भाई ने मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों भाई दुर्गेश रगड़े, राजेश उर्फ दादा रगड़े के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!