JanjgirChampa Big News : तालाब किनारे संदिग्ध हालत में शख्स की लाश मिली, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के परसदा गांव में तालाब किनारे संदिग्ध हालत में शख्स की लाश मिली है. शख्स मुन्ना चौहान के सिर पर चोट के निशान है, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई है. घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल मौके पर पहुंचे थे.

 



इस दौरान डॉग स्क्वायड और FSL की टीम भी मौके पर पहुंची थी. मृतक व्यक्ति मुन्ना चौहान, मूलतः जिले के बलौदा का रहने वाला था और अभी इलाहाबाद में रहता था. 15 दिन पहले मुन्ना चौहान की पत्नी अपने मायके परसदा गांव में शादी कार्यक्रम में आई थी. कल मुन्ना केंवट भी परसदा गांव पहुंचा था और दूसरे दिन यानी आज उसकी लाश तालाब किनारे मिली. उसके शरीर पर चोट के निशान है. ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!