Janjgir Big News : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया, कहा, ‘लोकतंत्र खतरे में, किनसे है लोकतंत्र को खतरा, ये भी बताया, पढ़िए विस्तार से…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि आज लोकतंत्र को बड़ा खतरा है, सवैधानिक व्यवस्थाओं को जिस तरह बर्बाद किया जा रहा है, सभी को खतरा है, मुझे भी खतरा है, आपको भी खतरा है. एससी, एसटी, ओबीसी को जो आजादी मिली है, उस पर आज खतरा उत्पन्न हो गया है.

 



भाजपा के घोषणा पत्र में कुछ नहीं है, कांग्रेस के मुकाबले शून्य है. कांग्रेस ने सभी वर्ग की जीवन रक्षा के लिए न्याय पत्र बनाया है. डॉ. महन्त ने मोदी की गारंटी को लेकर कहा कि मेरे पास 101 प्वाइंट है, मोदी की गारंटी फेल है, मोदी की गारंटी पर बजट सत्र में सरकार ने कुछ नहीं कहा है, इस तरह ठग करके बेवकूफ बनाते हैं, इस पर क्या कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

आपको बता दें, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत आज, जांजगीर के कचहरी चौक में स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया. इस दौरान विधायक व्यास कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!