छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त 24, 26 एवं 27 जून को जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रवास पर रहेंगे, 26 जून को वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल…

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत 24, 26 एवं 27 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगे।

 



निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ महंत 24 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सायं 5 बजे सारागांव पहुंचे। वे सायं 6 बजे सारागांव से प्रस्थान कर सायं 6.30 बजे सक्ती आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 7.30 से सक्ती से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

26 जून को प्रातः 12 बजे कोरबा से ग्राम धुरकोट पहुंचेगे एवं वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे धुरकोट से प्रस्थान कर 1.30 जांजगीर पहुंचेंगे, यहां वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की 47वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘पुष्पांजलि’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 5 जांजगीर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

27 जून को डॉ. महंत प्रातः 10.30 बजे कोरबा से प्रस्थान कर 12 बजे सक्ती पहुंचेंगे एवं वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ महंत सायं 4 बजे सक्ती से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!