JanjgirChampa Accident : DJ साउंड वाहन ने दीवार को मारी ठोकर, बुजुर्ग महिला के ऊपर गिरी दीवार, महिला को आई गंभीर चोट, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पड़रिया दल्हा गांव में तेज रफ्तार DJ साउंड वाहन ने दीवार को ठोकर मार दी. दीवार के गिरने से बुजुर्ग महिला रामिन बाई गोंड़ को गंभीर चोट आई है, जिसे बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. मामले में DJ साउंड वाहन क्रमांक CG 15 DG 5208 के चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पड़रिया दल्हा गांव के पीताम्बर गोंड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी दादी रामिन बाई गोंड़, लोक सेवा केंद्र में रुपये निकालने जा रही थी. उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार DJ साउंड वाहन चालक ने दीवार को ठोकर मार दिया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinayan Big Arrest : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, शिवरीनारायण पुलिस ने पति, सास सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दहेज में बाइक नहीं मिलने को लेकर नवविवाहिता को करते थे प्रताड़ित

दीवार के गिरने से उसकी दादी रामिन बाई नीचे आ गई. इससे बुजुग महिला को गंभीर चोट आई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस इस dj साउंड वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinatayan News : सदगुरु ऋतेश्वर महाराज के आशीर्वाद से शिवरीनारायण के विकास पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से प्रतिनिधिमंडल की भेंट, अप्रेल में शिवरीनारायण आने की दी सहमति...

error: Content is protected !!