Korba Accident Death : चारपहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी ठोकर, हादसे में हुई 1 युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास शादी समारोह से घर जा रहे बाइक सवार युवकों को चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

 



कटघोरा थाना क्षेत्र के दो युवक एनटीपीसी में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर सलोरा जा रहे थे, तभी गोपालपुर के पास चारपहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी. हादसे के बाद डायल 112 की मदद से घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई है और उसका साथी गम्भीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार, कटघोरा थाना के वाहन का चालक था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

मामले में कटघोरा पुलिस ने घटनाकारित वाहन के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!