JanjgirChampa Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने पास से किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जाटा गांव के रेल्वे फाटक के पास में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी लैनदास सूर्यवंशी के कब्जे से 18 नग देशी शराब और 120 रुपये को जब्त किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

पुलिस ने आरोपी लैनदास सूर्यवंशी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!