JanjgirChampa Big News : जिला प्रशासन द्वारा 2 नाबालिग की शादी रोकी गई, परिजन को दी गई समझाइश

जांजगीर-चाम्पा. जिला प्रशासन की टीम ने नवागढ़ क्षेत्र के हीरागढ़ गांव में 2 नाबालिगों की शादी रुकवाई है. सूचना के बाद मौके पर महिला व बाल विकास विभाग की टीम एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी पहुंचे और दस्तावेज की जांच करने पर लड़के की उम्र 18 साल 9 माह तो लड़की की उम्र 17 वर्ष 7 माह मिली. जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम की समझाइश के बाद बाल विवाह को रोकने के लिए परिजन ने सहमति जताई. यहां अफसरों ने बाल विवाह कानून और कम उम्र में शादी के नुकसान से भी परिजन को अवगत कराया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!