JanjgirChampa News : बसपा प्रत्याशी रोहित डहरिया ने कलेक्टोरेट में नामांकन दाखिल किया, ये बसपा नेता भी रहे मौजूद…

जांजगीर-चाम्पा. नामांकन के पहले दिन आज जांजगीर-चाम्पा लोकसभा के बसपा प्रत्याशी रोहित डहरिया ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा को प्रथम सेट का नामांकन सौंपा. इस दौरान पूर्व विधायक इंदु बंजारे और दूजराम बौद्ध मौजूद थे.

 



नामांकन के बाद बसपा प्रत्याशी रोहित डहरिया ने कहा कि आज पहले सेट का नामांकन दाखिल किया गया है. आने वाले दिनों में रैली के साथ और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!