JanjgjrChampa Big News : चलती लोडिंग गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग, वाहन में लोड फर्नीचर भी धूं-धूंकर जले, गाड़ी जलकर हुई राख

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के पुछेली गांव में चलती लोडिंग गाड़ी में अचानक आग लग गई और वाहन में लोड फर्नीचर सामान सहित गाड़ी धूं-धूंकर जल गई. गाड़ी में सवार दो व्यक्ति अपनी जान बचाकर भागे. यहां मौके पर लोगों ने गाड़ी की आग को बुझाने में काफी मशक्कत की, लेकिन गाड़ी और फर्नीचर पूरी तरह जल गए.

 



मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर से फर्नीचर सामान लेकर लोडिंग गाड़ी सरसीवां जा रहा थी, तभी पुछेली गांव के पास पहुंची थी कि गाड़ी में अचानक आग लग गई और वाहन में लोड फर्नीचर सामान सहित गाड़ी जलकर खाक हो गई. गाड़ी में सवार 2 व्यक्ति ने अपनी जान भागकर बचाई है. इस दौरान मौके पर लोगों ने गाड़ी की आग बुझाने में काफी मशक्कत की. फिल्हाल, यह आग कैसी लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!