Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त, नगरदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. नगरदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी आनंद यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि बुढ़नपुर गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद नगरदा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी आनंद यादव के कब्जे से 7 लीटर महुआ के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : घर को तोड़ते खेत में घुसा ट्रेलर, घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे...

error: Content is protected !!