Sakti Big News : व्यक्ति की हत्या कर तालाब में फेंकने वाले 1 आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया, संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के सकर्रा गांव के व्यक्ति की हत्या कर तालाब में फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.



मालखरौदा टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि समारू लाल सारथी का शव तालाब में मिला था और हत्या की आशंका जताई गई थी. शार्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने समारू लाल सारथी की हत्या करने वाले आरोपी भुनेश्वर सारथी को गिरफ्तार किया है और संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

error: Content is protected !!