Sheorinarayan News : शिवरीनारायण नगर में हिंदू नववर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, लगे जय श्रीराम के नारे

शिवरीनारायण. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नगर में युवा हिंदू हृदय सम्राट समिति सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में हिंदू नववर्ष पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत नगर के मध्यनगरी चौक से शाम को निकली शोभायात्रा नगर के मध्यनगरी से शुरू होकर नटराज चौक, बांबे मार्केट, थाना मोड़, केरा चौक, रपटा रोड़, मंदिर रोड़ होते हुए मध्य नगरी चौक पहुंची। जहां भगवान की महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ खबर : बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने कानूनी प्रावधानों और रोकथाम के उपायों पर दी जानकारी, जनसहयोग से बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लिया गया संकल्प

शोभायात्रा में डीजे, धुमाल, कीर्तन मंडली भी इस शोभा यात्रा में दिखाई दिए यात्रा में काफी संख्या में लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर सभी अपने घर में भगवा ध्वज और शाम होते ही प्रत्येक घरों एवं दुकानों में दीपावली की तरह दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वैदिक सनातन धर्म नववर्ष की सभी सदस्य शोभायात्रा में सफेद कपड़ा एवं भगवा गमछा पहनकर शामिल हुए, नगर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों की ओर से किया गया। सनातन प्रेमियों में दिखा गजब का उत्साह नगर में जगह-जगह प्रसाद बाटे गए यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना होने पाए, इसके शिवरीनारायण पुलिस सहित जिले से भी पुलिस जवान लगाए गए थे।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : मारपीट से नाबालिग लड़के का हाथ टूटने के मामले में बजरंग दल के नगर संयोजक और सह संयोजक गिरफ्तार, भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!