Sheorinarayan News : टेंपल सिटी शिवरीनारायण पहुंची कौशिल्या साय, भव्य गंगा आरती में हुई शामिल, प्रज्ञा भारती, सांसद कमलेश जांगड़े और राजेश्री रहे मौजूद…

शिवरीनारायण. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशिल्या साय टेंपल सिटी शिवरीनारायण पहुंची. यहां कौशिल्या साय ने नौका विहार किया और भगवान नर नारायण के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की. इसके साथ ही महानदी किनारे आयोजित भव्य गंगा आरती में भी शामिल हुई. इस दौरान कार्यक्रम में प्रज्ञा भारती, सांसद कमलेश जांगड़े, महामंडलेश्वर महंत रामसुंदर दास मौजूद थे.

 



इस अवसर पर कौशिल्या साय ने कहा कि यह भूमि आस्था की धरोहर है और इसके अनुरूप यहां विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ते रहना चाहिए. उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वचन भी प्रदान किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन महानदी की आरती में सहभागिता निभाई. इस अवसर पर आयोजित भव्य महाआरती, आकर्षक आतिशबाजी एवं धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर कर दिया. श्रद्धा, आस्था और उत्साह से ओतप्रोत यह संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सानंद वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

इस मौके मुख्तियार सुखराम दास, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

error: Content is protected !!