Akaltara Arrest : ओवरब्रिज के पास जुआ खेलने वाले 4 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 18 हजार रुपये जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव के फोरलेन ओवरब्रिज के पास जुआ खेलने वाले 4 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने 4 जुआरी मकबूल खान, सुरेश कमलाकर, राजेन्द्र साहू और संदीप भारद्वाज के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 3 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार जुआरी मकबूल खान, राजेन्द्र साहू, संदीप भारद्वाज, अकलतरा और सुरेश कमलाकर, बिलासपुर रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  Raipur Big News : राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक में उतरे 3 युवकों की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा, घटना के बाद उठे कई सवाल...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि अर्जुनी गांव के फोरलेन ओवरब्रिज के पास कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 जुआरी मकबूल खान, सुरेश कमलाकर, राजेन्द्र साहू और संदीप भारद्वाज को पकड़ा और जुआरियों से 18 हजार रुपये को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa-Saragaon Suicide News : महिला ने जहर सेवन किया, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

error: Content is protected !!