Korba Accident Death : ट्रेलर के कुचलने से बाइक चालक की मौत, 1 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, बच्ची को मामूली चोट

कोरबा. कटघोरा क्षेत्र के जेंजरा के पास ट्रेलर के कुचलने से बाइक चालक की मौत हो गई है, वहीं बाइक सवार 1 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और मासूम बच्ची को भी मामूली चोट आई है. कटघोरा पुलिस ने घटनकारित ट्रेलर को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ व्यक्ति बाइक पर सवार होकर कटघोरा की ओर जा रहे थे, तभी जेंजरा के पास ट्रेलर की चपेट में आ गए, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है. बाइक में सवार 1 अन्य व्यक्ति बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, वहीं एक मासूम बच्ची को भी मामूली चोट आई है, जिन्हें 108 की मदद से कटघोरा अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मामले में कटघोरा थाना की पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले में जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!