Akaltara Car Accident : तेज रफ्तार कार पलटी, कार सवार 2 भाई हुए घायल, अकलतरा क्षेत्र में हुआ हादसा

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद चौक के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 2 से 3 पर पलट गई. हादसे में कार सवार 2 भाइयों को चोट आई है और दोनों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार 2 भाई रायगढ़ से बिलासपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी तरौद चौक के पास कार अनियंत्रित हो गई और 2 से 3 बार कार पलट गई. घटना के बाद कार सवार दोनों भाइयों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!