BIG NEWS : सिरफिरे ने मां को गोली मारी, पत्नी को हथौड़े से मारा; 3 बच्चों को छत से फेंकने के बाद खुदकुशी की…पढ़िए

सीतापुर. पाल्हापुर गांव में शुक्रवार की रात नशे की हालत में एक व्यक्ति ने मां-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीण आपस में कहासुनी के बाद वारदात किए जाने की बात कह रहे हैं।

 



गांव के अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। अनुराग अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। उसकी पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक के साथ लखनऊ में रहते थे। पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी।

किसी बात को लेकर हुई कहासुनी
सूत्रों के अनुसार अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी में उसने मां को गोली मार दी और पत्नी को हथौड़े के वार से व बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। मां, पत्नी व दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पत्नी, बच्चे शुक्रवार को लखनऊ से गांव आए थे। अनुराग के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी व बच्चे लखनऊ स्थित निजी आवास पर रहते हैं, बच्चे वही पढ़ते थे। पत्नी, बच्चे लखनऊ से शुक्रवार को ही गांव आए थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पत्नी, बच्चे शुक्रवार को लखनऊ से गांव आए थे। अनुराग के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी व बच्चे लखनऊ स्थित निजी आवास पर रहते हैं, बच्चे वही पढ़ते थे। पत्नी, बच्चे लखनऊ से शुक्रवार को ही गांव आए थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big Update : तालाब के पास युवक की लाश मिलने का मामला, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या का हुआ खुलासा... अब पुलिस ने...

दो खोखे मिले, नहीं मिला असलहा
घटनास्थल पर 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। लेकिन असलहा नहीं मिला है। असलहा न मिलना भी कुछ संदेह पैदा कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अनुराग शराब का आदी था।

युवक शराब के नशे का आदी था। उसने ही परिवार के सभी सदस्यों की हत्या की है। कल 6 लोगों की मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। – चक्रेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक
error: Content is protected !!