Jaijaipur Thief : घर से नगद और सोने-चांदी के जेवरात की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जैजैपुर थाना में FIR दर्ज

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के दतौद गांव के घर से अज्ञात चोरों ने नगद, सोने-चांदी के जेवरात और कांस की थाली की चोरी की है. पुलिस ने चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 आउट 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, भूषण लाल चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह घर में खाना खाकर सोया था, तभी भूषण लाल चंद्रा की पत्नी रात में उठी तो देखी कि कमरे में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ था एवं आलमारी में रखे 25 हजार रूपये, सोन-चांदी के जेवरात सहित कांस की थाली कीमती लगभग 87 हजार 5 सौ रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

पुलिस ने भूषण लाल चंद्रा के रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!