JanjgirChampa Big Action : 10वीं पढ़ी नाबालिग लड़की की हो रही थी शादी, प्रशासन ने रुकवाया बाल-विवाह, एक माह में रुकवाई गई 11 शादी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कोनारगढ़ गांव में जिला प्रशासन ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई है. नाबालिग की उम्र 16 वर्ष 2 माह 5 दिन है. जिला प्रशासन द्वारा 2 सप्ताह में 10 से ज्यादा शादी रुकवाई जा चुकी है.

 



महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि 10 वीं पास होने वाली नाबालिग लड़की की शादी की सूचना मिली थी. सूचना के बाद टीम गांव पहुंची और अंकसूची की जांच की गई. जांच करने पर नाबालिग की उम्र 16 वर्ष 2 माह 5 दिन मिली. इसके बाद परिजन और लोगों को समझाइश दी गई. साथ ही, बाल विवाह के दुष्प्रभाव से भी अवगत कराया गया. इसके बाद परिजन की सहमति से नाबालिग लड़की की शादी रोकी गई.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!