JanjgirChampa Student Problem : छात्रा काट रही दफ्तरों के चक्कर, कलेक्टर से शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो DEO ने प्राचार्य को नोटिस जारी किया…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के सोनसरी गांव स्थित शहीद रुद्रकुमार सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा नीतिशा राठौर की परेशानी बढ़ गई है. छात्रा की यह मुसीबत, प्राचार्य और शिक्षकों की लापरवाही से बढ़ी है, क्योंकि सामाजिक विज्ञान प्रोजेक्ट में छात्रा की उपस्थिति के बाद भी अनुपस्थित बताकर उसे पूरक घोषित कर दिया गया है.

 



जिस छात्रा नीतिशा राठौर को 72.6 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण होने का रिजल्ट मिलना चाहिए, उसे पूरक बता दिया गया है, जिसके बाद छात्रा, दफ्तरों के चक्कर काट रही है. छात्रा ने कलेक्टर ने शिकायत की है, जिसके बाद डीईओ अश्वनी कुमार भारद्वाज ने स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है. दूसरी ओर, छात्रा की मार्कशीट को सही करने के लिए शिक्षा मंडल को पत्र लिखने के लिए भी निर्देशित किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!